CJP मार्च से पहले छावनी बनी दिल्ली: 5 हजार जवान तैनात, मेट्रो स्टेशन हो सकते हैं बंद

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर से संसद मार्च की घोषणा के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। नई दिल्ली में 5,000 से ज्यादा पुलिस और CAPF जवान तैनात किए गए हैं। 15 सुरक्षा जोन बनाए गए हैं, कई संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग और सघन जांच की जा रही है।

'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) द्वारा आज सोमवार (20 जुलाई 2026) को जंतर-मंतर से संसद की ओर प्रस्तावित मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। सोमवार सुबह 4 बजे से ही दिल्ली पुलिस का पूरा अमला जमीन पर मुस्तैद है। पुलिस ने जंतर-मंतर की ओर आने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की है और नई दिल्ली क्षेत्र में बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। पुलिस का कहना है कि अगर प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ती है तो सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जा सकता है।

cjp protest

CJP के संसद मार्च से पहले दिल्ली बनी कड़ी सुरक्षा (सांकेतिक फोटो)

सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए लगभग 5 हजार से अधिक दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। इंटेलिजेंस एजेंसियां और दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच पल-पल की स्थिति पर नजर रख रही हैं और हर घंटे की रिपोर्ट सीनियर अधिकारियों के साथ साझा कर रही हैं कि जंतर-मंतर पर कितनी भीड़ जुट रही है और कितने लोग रुक रहे हैं।

End of Feed