सौरव दास और आशुतोष रंका की जमानत के बीच SEM को धमकी, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका की जमानत प्रक्रिया से जुड़े विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) को कथित धमकी देने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की।

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका की जमानत प्रक्रिया से जुड़े एक विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।

CJP leaders

CJP नेताओं की जमानत सुनवाई से जुड़े धमकी मामले में दिल्ली पुलिस की FIR (File Photo)

इस मामले के बीच CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने कहा है कि पुलिस की कार्रवाई के बावजूद उनका संगठन अपनी गतिविधियां जारी रखेगा। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, दिपके ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों में हुई गिरफ्तारियों और हिरासत की कार्रवाइयों के जरिए उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि वे इससे पीछे नहीं हटेंगे।

End of Feed