Delhi News: मुखर्जी नगर और वजीराबाद से लापता हुए दो नाबालिग, दिल्ली पुलिस ने परिवार से मिलाया

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने लापता हुए दो नाबालिगों को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिला दिया है। 12 वर्षीय बच्चा मुखर्जी नगर से और 15 वर्षीय नाबालिग वजीराबाद से लापता हुआ था।

Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने त्वरित और समन्वित कार्रवाई करते हुए दो अपहृत नाबालिगों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिला दिया है। दोनों बच्चे मुखर्जी नगर और वजीराबाद थाना क्षेत्र से लापता हुए थे। पुलिस की इस कार्रवाई की पीड़ित परिवारों और स्थानीय पुलिस ने सराहना की है।

Delhi Police

दिल्ली पुलिस (प्रतिकात्मक फोटो | istock)

पहला मामला मुखर्जी नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां 12 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक के लापता होने की रिपोर्ट 6 सितंबर 2025 को दर्ज की गई थी। इस संबंध में एफआईआर संख्या 52/16, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, एएसआई अजय कुमार झा की एक विशेष टीम ने एसीपी/एएचटीयू सुरेश कुमार की निगरानी में लगातार प्रयास किए। टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, स्थानीय स्तर पर पूछताछ की, तकनीकी विश्लेषण किया, सोशल मीडिया पर बच्चे की जानकारी साझा की और परिजनों व रिश्तेदारों से पूछताछ की।

End of Feed