दिल्ली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सात अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोहों का पर्दाफाश; 14 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने मई माह में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान सात बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोहों का पर्दाफाश करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में फर्जी वेबसाइट, ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कैम, नकली ऐप, वर्क फ्रॉम होम धोखाधड़ी और ऑनलाइन उपचार रैकेट जैसे कई साइबर अपराध मॉड्यूल का खुलासा हुआ।

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने मध्य दिल्ली में मई माह में एक अभियान के दौरान सात बड़े अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोहों का भंडाफोड़ कर 14 कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शनिवार को जानकारी देते । इस अभियान में कई राज्यों में सक्रिय साइबर अपराध के विभिन्न मॉड्यूल को निशाना बनाया गया, जिनमें फर्जी सरकारी वेबसाइट, एल्गोरिदम आधारित ट्रेडिंग घोटाले, फर्जी मोबाइल एप्लिकेशन, घर से काम करने के नाम पर धोखाधड़ी और ऑनलाइन उपचार रैकेट शामिल थे।

Delhi Police Cyber Crime Crackdown

दिल्ली पुलिस ने किए 14 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

आरोपियों को राजस्थान, पंजाब, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में दो करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन से जुड़े धोखाधड़ी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ और महंगे वाहन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, क्रिप्टोकरेंसी हार्डवेयर वॉलेट, डेबिट कार्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए। प्रमुख मामलों में से एक फर्जी सरकारी पोर्टल परिवहन ऑनलाइन से संबंधित था, जो परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट की कथित तौर पर नकल करता था और वाहन संबंधी सेवाओं की तलाश कर रहे भोले-भाले उपयोगकर्ताओं से भुगतान एकत्र करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

End of Feed