Delhi Crime News: शास्त्री पार्क इलाके में युवक की हत्या, बहस के बीच सीने में उतार दी तीन गोलियां

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 26, 2024, 01:42 PM IST

उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक विवाद के चलते 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी युवक फरार है।

Delhi Crime News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में सोमवार की रात को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या से पहले आरोपी के साथ बहस हो गई थी। बहस के दौरान ही आरोपी ने पिस्टल निकाल ली और पिस्टल की तीन गोलियां युवक के सीने में उतार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

shot dead

सांकेतिक फोटो।

युवक ने सीने में उतार दी गोली

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि चांदनी चौक में कपड़े की एक दुकान पर काम करने वाले मुस्तकीम (22) के सीने में गोली मार दी गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी यासीन (24) ने कम से कम तीन गोलियां चलाईं।

End of Feed