Delhi Crime News: नशे में हुई थी बहस, होश में आने पर सिखाया सबक; नाबालिगों ने युवक का किया कत्ल

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 22, 2024, 04:20 PM IST

दिल्ली के संगम विहार में पुलिस ने नौ किशोरों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि इन किशोरों ने एक युवक की चाकूबाजी में हत्या कर दी। नाबालिगों ने युवक के शरीर पर चाकू से 12 बार वार किया।

Delhi Crime News: दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में नाबालिगों के एक समूह ने 20 साल के एक युवक पर 12 बार चाकू से वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि इस मामले में नौ किशोरों को हिरासत में लिया गया है। मृतक की पहचान संगम विहार इलाके के रहने वाले शादाब के रूप में हुई है।

stabbing

संगम विहार में युवक की हत्या।

पुलिस को दी गई सूचना

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम छह बजे तिगरी पुलिस स्टेशन अंतर्गत हरिजन कॉलोनी, संगम विहार में चाकूबाजी की घटना के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आई, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

End of Feed