दिल्ली

Delhi Crime News: नशे में हुई थी बहस, होश में आने पर सिखाया सबक; नाबालिगों ने युवक का किया कत्ल

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 22, 2024, 04:20 PM IST

दिल्ली के संगम विहार में पुलिस ने नौ किशोरों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि इन किशोरों ने एक युवक की चाकूबाजी में हत्या कर दी। नाबालिगों ने युवक के शरीर पर चाकू से 12 बार वार किया।

Image

संगम विहार में युवक की हत्या।

Photo : BCCL

Delhi Crime News: दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में नाबालिगों के एक समूह ने 20 साल के एक युवक पर 12 बार चाकू से वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि इस मामले में नौ किशोरों को हिरासत में लिया गया है। मृतक की पहचान संगम विहार इलाके के रहने वाले शादाब के रूप में हुई है।

पुलिस को दी गई सूचना

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम छह बजे तिगरी पुलिस स्टेशन अंतर्गत हरिजन कॉलोनी, संगम विहार में चाकूबाजी की घटना के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आई, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

खून से लथपथ मिला युवक

पुलिस को शादाब सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने कहा, “शादाब के शरीर पर चाकू के कई घाव पाए गए। आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।”

हिरासत में नौ किशोर

डीसीपी ने आगे कहा कि नौ किशोरों को पकड़ लिया गया है और उनके कब्जे से चार चाकू और एक देशी पिस्तौल बरामद की गई है। डीसीपी ने कहा कि इनमें से कुछ किशोरों की पहले भी कई मामलों में संलिप्तता पाई गई थी।

किशोरों ने क्यों किया कत्ल?

पकड़े गए किशोरों ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले नशे में होने पर उनके और शादाब के बीच बहस हो गई थी। इसलिए, उन्होंने शादाब को सबक सिखाने की योजना बनाई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'