दिल्ली

दिल्ली में जन्मदिन से पहले युवक की हत्या, एक ही जगह 28 बार चाकू से वार

दिल्ली से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक को कुछ बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि आरोपियों ने युवक पर चाकू से 28 बार वार किए, जिसमें उसकी मौत हो गई।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

चुनावी राज्य दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद है। दिल्ली के थाना अंबेडकर नगर मदनगीर इलाके में एक 20 वर्षीय युवक की उसके जन्मदिन से एक दिन पहले मंगलवार को चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक के ऊपर पहले भी हमला हो चुका था, जिसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी। मृतक की बहन ने बताया कि बदमाश बेखौफ थे और उन्होंने उस पर कई बार एसिड फेंकने की कोशिश की थी।

युवक पर चाकू से हमला

बता दें कि मुकुल पर मंगलवार शाम 4.30 बजे हमला हुआ। कथित तौर पर बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मुकुल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुकुल का जन्मदिन अगले दिन यानी आज 22 जनवरी को था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मुकुल और आरोपी पड़ोसी थे।

चाकू मारकर युवक की हत्या

मृतक की बहन कुसुम ने बताया कि घटना वाले दिन मेरा भाई घर से बाहर निकला, उस समय मेरे चाचा का लड़का चिल्ला कर बाहर बुलाने लगा। जब हम बाहर आए तो देखा कि भाई खून से लथपथ पड़ा था। आस-पास के लड़कों ने बताया कि इसको ध्रुव नाम के लड़के ने चाकू मारा है। हमने भाई को बचाने के लिए बत्रा हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन उसको ट्रामा के लिए ट्रांसफर कर दिया गया और जब हम वहां पर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।"

एक ही जगह 28 बार वार

उन्होंने बताया कि भाई को 28 बार चाकू मारा गया। एक ही घाव पर कई बार हमला किया गया है। मेरे भाई की उम्र 20 साल थी। आज उसका जन्मदिन था और वो 21 का हो जाता।

मृतक की बहन ने आगे बताया, "हमलावर पड़ोसी हैं। एक का नाम ध्रुव और दूसरे का नाम सूर्या है। तीसरे का नाम नहीं पता, लेकिन चेहरे से पहचानते हैं। आरोपियों पर पहले से केस चल रहा था, जिसके बेल की हमने कैंसिलेशन लगा रखी थी, जिसको वापस लेने के लिए दबाव बना रहे थे। उनको कानून का कोई डर नहीं है, कई बार एसिड अटैक भी करवाए।"

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस पूरे मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इनपुटः आईएएनएस

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article