Delhi Crime: युवक की चाकू गोदकर हत्या, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

राजधानी दिल्ली में चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी गई। हत्या किसने और क्यों की है अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

दिल्ली: गीता कॉलोनी प्लावर के पास रविवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के शरीर पर चाकू के निशान पाए गए हैं। वारदात का पता तब चला जब लोग मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक कहां का रहने वाला है।

Delhi Murder Case

युवक की चाकू गोदकर हत्या

चाकू से गोदकर हत्या

वारदात शहर के गीता कॉलोनी की है। दरअसल, रविवार की सुबह कुछ लोग टहलने के उद्देश्य से घर से निकले थे। तभी उनकी नजर एक युवक पर पड़ी, जो जमीन पर पड़ा था। जब उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी। लिहाजा, उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस ने पहुंच कर स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी से कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस फ्लाईओवर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ताकि, हत्यारों का पता चल सके।

End of Feed