दिल्ली

Hit and Run Case: दिल्ली के शालीमार बाग में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Hit and Run Case: दिल्ली के शालीमार बाग में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस के आलाअधिकारी पहुंचे हैं।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Hit and Run Case: राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां हिट एंड रन के मामले में एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही, शालीमार बाग पुलिस की टीम इस मामले की जांच में जुट गई है।

तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, शालीमार बाग फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि हादसे के समय मौके पर मौजूद वाहन का पता लगाया जा सके। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article