दिल्ली

Delhi Crime: युवक की चाकू गोदकर हत्या, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

राजधानी दिल्ली में चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी गई। हत्या किसने और क्यों की है अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

Image

युवक की चाकू गोदकर हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

दिल्ली: गीता कॉलोनी प्लावर के पास रविवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के शरीर पर चाकू के निशान पाए गए हैं। वारदात का पता तब चला जब लोग मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक कहां का रहने वाला है।

चाकू से गोदकर हत्या

वारदात शहर के गीता कॉलोनी की है। दरअसल, रविवार की सुबह कुछ लोग टहलने के उद्देश्य से घर से निकले थे। तभी उनकी नजर एक युवक पर पड़ी, जो जमीन पर पड़ा था। जब उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी। लिहाजा, उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस ने पहुंच कर स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी से कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस फ्लाईओवर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ताकि, हत्यारों का पता चल सके।

डीसीपी सेंट्रल राजा भाटिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए युवक हत्यारों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जांच के बाद ही मालूम चल पाएगा कि वारदात को किसने और क्यों अंजान दिया है। फ़िलहाल, जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!