Yamuna Cleaning: सरकार बनने से पहले शुरू हुई यमुना की सफाई, कचरा हटाने के लिए नदी में उतरी मशीनें

Yamuna Cleaning: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत हुई है। अभी राजधानी में सरकार का गठन भी नहीं हुआ है लेकिन एलजी के आदेश पर यमुना का सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। यमुना से गंदगी निकालने के लिए नदी में कई मशीनों को उतारा गया है।

Yamuna Cleaning: दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान हर पार्टी ने यमुना की सफाई का मुद्दा उठाया था। यमुना की सफाई को लेकर आम आदमी पार्टी पर कई सवाल उठाए गए। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत हासिल करने के बाद बिना समय गवाएं यमुना की सफाई का अभियान शुरू कर दिया है। बता दें कि अभी नई सरकार का गठन बाकी है, लेकिन दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के सक्सेना ने दिल्ली के मुख्य सचिव (चीफ सेक्रेटरी) और एसीएस के साथ बैठक की, जिसके बाद रविवार को यमुना की सफाई की शुरुआत हुई। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुनावी भाषण में यमुना को दिल्ली की पहचान बनाने का वादा किया था। चुनाव जीतने के बाद अब यमुना की सफाई के अभियान की शुरुआत करते हुए इस वादे को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Delhi Yamuna

यमुना की सफाई

ये विभाग परियोजना में शामिल

जानकारी के अनुसार, यमुना की सफाई अभियान में कई विभाग शामिल है। इन विभागों में दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली नगर निगम, पर्यावरण विभाग, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग, लोक निर्माण विभाग और दिल्ली विकास प्राधिकरण शामिल है। इन सभी विभागों की निगरानी में यमुना की सफाई का कार्य शुरू किया गया है। बता दें कि यमुना की सफाई चार सूत्री रणनीति से की जाएगी।

End of Feed