Delhi: प्यार में बावली मां ने घोंटा अपनी ममता का गला, छीन ली 5 साल की बच्ची की जिंदगी

Delhi News: दिल्ली के अशोक विहार में स्थित एक अस्पताल में एक मां ने अपनी पांच साल की बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी। जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि महिला किसे युवक से शादी करना चाहती और उसने बच्ची को स्वीकार करने से मना कर दिया था।

Delhi News: दिल्ली के अशोक विहार इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक अस्पताल में 5 साल की बच्ची की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची की हत्या की गई है। बच्ची का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतारा गया है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि बच्ची को उसकी खुद की मां ने मारा है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और जानने की कोशिश की उसकी मां ने ऐसा क्यों किया और इसके पीछे की असल वजह क्या है।

Delhi Police

प्यार में बावली हुई मां ने ली अपनी बच्ची का जान

पांच साल की बच्ची की गला घोंटकर हत्या

मां, जहां हर बच्चा खुद को सुरक्षित महसूस करता है। लेकिन तब क्या हो जब मां ही अपने बच्चे की जान ले। ऐसा ही एक घटना दिल्ली के अशोक विहार इलाके से सामने आई। बच्ची की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच की तो पता लगा की मां ने ही अपनी बच्ची की गला घोंटकर हत्या की है। पूछताछ में पता लगा कि महिला का पहला पति उसे छोड़कर चला गया था। वह इंस्टाग्राम के जरिए राहुल नाम के एक युवक से मिली थी। महिला इस युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन राहुल और उसके परिवार ने बच्ची को रखने से मना कर दिया था। इससे महिला बहुत दुखी हुई और उसने अपनी बच्ची को मार दिया।

End of Feed