दिल्ली

Delhi News: कैब ने 10 लोगों को उड़ाया, महिला की मौत; Video देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2024, 09:59 AM IST

दिल्ली के गाजीपुर में एक अनियंत्रित कैब ने एक के बाद एक करीब 10 लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई।

Image

दिल्ली कैब एक्सीडेंट

Photo : ANI

दिल्ली: गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित मयूर विहार फेस-3 में बुधवार रात एक अनियंत्रित हुई कैब ने एक के बाद एक करीब 10 लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ने मौके से कार लेकर भागने का प्रयास किया। इस बात पर भीड़ भड़क गई। भीड़ ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में कैब को भी पूरी तरह तोड़ दिया गया। उधर, मौके पर मौजूद लोगों ने निजी वाहनों से घायलों को एलबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मृतका की शिनाख्त हयात नगर, खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद निवासी सीता देवी (22) के रूप में हुई है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हादसे की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। अस्पताल में दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। पुलिस उनको समझाने का प्रयास कर रही थी। घटना का वीडियो देर रात को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।जिला पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि पांच महिलाओं व दो पुरुषों का एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों को हादसे में बेहद मामले की चोट लगी है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से हादसे की पड़ताल की जा रही है। आरोपी चालक का बयान लेने का प्रयास किया जा रहा है।

मयूर विहर फेज-3 में हादसा

पुलिस के मुताबिक हादसा बुधवार देर रात को बुध बाजार, मयूर विहर फेज-3 में हुआ। बुधवार हो यहां साप्ताहिक बाजार लगता है। उसकी वजह वहां पर भारी भीड़ थी। मेन रोड से अचानक सिल्वर कलर की हुंडई ओरा कार अनियंत्रित होकर भीड़ की ओर आ गई। कार ने एक के बाद एक कई लोगों को टक्कर मार दी।

ड्राइवर की पिटाई

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल लोग सड़क पर दर्द से चिल्लाने लगे। बाजार होने की वजह से भीड़ वहां पहले से ही थी। लोगों ने चालक को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई की गई। गुस्साई भीड़ ने कार को पूरी तरह तोड़ने के बाद उसे पलट दिया। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू किए। बाद में घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। देर रात तक लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था। हादसे का शिकार हुई महिला सीता देवी परिवार के साथ खोड़ा कालोनी में रहती थी। इसके परिवार में पिता मुन्नालाल के अलावा अन्य सदस्य हैं। सीता बाजार में खरीदारी के लिए आई थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!