रजाई, कंबल, गर्म कपड़े रखें तैयार, कड़ाके की ठंड करेगी हालत खराब; डब्ल्यूएमओ ने किया अलर्ट

Winter Season 2024: भारत में इस साल अक्टूबर माह तक बारिश का अंदेशा जताया गया है। अगर, गर्मी और बारिश की अवधि को देखें तो यह काफी लंबे समय तक खिंचा है। लिहाजा, डब्ल्यूएमओ ने देश में इस साल कड़ाके की ठंड के आसार जताए हैं।

Winter Season 2024: इस साल के अंत तक 60 प्रतिशत संभावना है कि ला नीना स्थितियां और मजबूत हो जाएगी, जिससे देश के उत्तरी भागों में सामान्य से अधिक ठंडी पड़ सकती है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) के दीर्घावधि पूर्वानुमानों के वैश्विक वेधशालाओं की ओर से बुधवार को जारी नवीनतम पूर्वानुमान से संकेत मिलता है कि सितंबर-नवंबर 2024 के दौरान वर्तमान तटस्थ स्थितियों (न तो अल नीनो और न ही ला नीना) से ला नीना स्थितियों में परिवर्तित होने की 55 प्रतिशत संभावना है।

Winter Season 2024

(प्रतिकात्मक फोटो)

2025 तक ला नीना का प्रभाव

डब्ल्यूएमओ ने कहा कि अक्टूबर 2024 से फरवरी 2025 तक यह संभावना है की ला नीना की प्रबलता 60 प्रतिशत तक बढ़ जाए तथा इस दौरान अल नीनो के पुनः मजबूत होने की संभावना शून्य है। ला नीना का तात्पर्य मध्य और पूर्वी भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह के तापमान में बड़े पैमाने पर होने वाली गिरावट से है, जो उष्णकटिबंधीय वायुमंडलीय परिसंचरण, जैसे हवा, दबाव और वर्षा में परिवर्तन से जुड़ा हुआ है।

End of Feed