दिल्ली

Breaking News: आबकारी नीति मामले में दुर्गेश पाठक को मिली जमानत, CM केजरीवाल की 25 सितंबर तक बढ़ी हिरासत

Breaking News: दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक को जमानत मिल गई है। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हिरासत अवधि 25 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Breaking News: दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दुर्गेश पाठक और अन्य को एक लाख रुपये के जमानत बांड पर जमानत दे दी। इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें नोटिस जारी किया था, जिसके बाद वे कोर्ट में पेश हुए थे।

इधर, सीएम अरविंद केजरीवाल और हिरासत में लिए गए अन्य आरोपियों को तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। विनोद चौहान को शारीरिक रूप से पेश किया गया। अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 25 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article