दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता शपथ लेनी वाली है। बीजेपी ने विधानसभा में जीत के बाद रेखा गुप्ता को नेतृत्व की जिम्मेदारी दी है। सीएम बनने के बाद रेखा गुप्ता उस शीशमहल में रहेंगी, जिसे सीएम रहते अरविंद केजरीवाल ने बनवाया था और जिसे लेकर उनकी आलोचना होती रही है। चुनाव के दौरान भी शीशमहल को लेकर केजरीवाल को जवाब देते नहीं बन पता था। अब रेखा गुप्ता के सामने वही सवाल है कि क्या वो सीएम बनने के बाद उसी शीशमहल में रहेंगी?
दिल्ली की होने वाली सीएम रेखा गुप्ता (फोटो- BJP)
ये भी पढ़ें- दिल्ली में महिलाओं को BJP सरकार कब देगी 2500 रुपये? होने वाली सीएम रेखा गुप्ता ने बता दी तारीख
शीशमहल में रहेंगी रेखा गुप्ता?
सीएम पद की शपथ से पहले जब शीशमहल में रहने को लेकर रेखा गुप्ता से सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसमें रहने से साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वो शीशमहल में बिलकुल नहीं रहेंगी।
आप को देना होगा हिसाब- रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग स्थित अपने आवास के बाहर गुरुवार को पत्रकारों से कहा, "पिछले 12 वर्षों से आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली पर शासन किया है। भ्रष्टाचार के मुद्दे उनके ऊपर हैं। उन्हें जनता के एक-एक रुपये का हिसाब देना होगा।"
भाजपा की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री
रेखा गुप्ता वर्तमान में भाजपा की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। गुप्ता ने पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग से ‘आप’ उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29,000 से अधिक मतों से हराया था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
