MCD: स्टैंडिंग कमिटी के चुनाव को लेकर घमासान, बीजेपी बोली- चुनाव के दौरान सदन में दुबारा हंगामा हुआ तो जाएंगे कोर्ट

  • Authored by: अमित गौतम
  • Updated Feb 25, 2023, 02:45 PM IST

MCD Standing Committee Update: बीजेपी नेता वीरेन्द्र सचदेवा बोले-महापौर अविलंब गिनती विशेषज्ञ की रिपोर्ट स्वीकार कर भाजपा एवं आम आदमी पार्टी के 3 - 3 पार्षदों को स्थाई समिति के लिए विजयी घोषित करें अन्यथा भाजपा लोकतांत्रिक विरोध करेगी।

स्टैंडिंग कमिटी के चुनाव को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी में घमासान जारी है, बीती रात सदन की दोनो के बीच मारपीट भी हुई, इसी को लेकर भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमे प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि दिल्ली की राजनीति वैचारिक विरोध के बावजूद भी गंगा-यमुना सभ्यता के अनुरुप ही चला करती थी लेकिन पिछले आठ सालों में यह समन्वय धीरे-धीरे खत्म हो गया है जिसके लियें अरविंद केजरीवाल दोषी हैं। प्रेसवार्ता में प्रदेश भाजपा रिलेशन विभाग के सह प्रमुख श्री विक्रम मित्तल उपस्थित थे।

MCD Standing Committee Update

स्टैंडिंग कमिटी के चुनाव को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी में घमासान जारी

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि नगर निगम की गत 22 एवं 24 फरवरी की दो बैठकों में और उससे पहले भी हुई तीन बैठकों में आम आदमी पार्टी के कुछ विधायकों के संचालन में हुई हिंसा को देख दिल्ली की जनता स्तब्ध है। 1952 से दिल्ली नगर निगम गठित है पर जो कुछ 6 दिसम्बर, 2022 को आम आदमी पार्टी को दिल्ली नगर निगम में बहुमत मिलने के बाद से हो रहा है वह लोकतंत्र के लिये एक बड़ा खतरा है।

End of Feed