क्यों सिर्फ 4 रिक्टर स्केल का भूकंप दिल्ली में इतना तेज महसूस हुआ? जानें 9 रिक्टर स्केल के भूकंप में कैसा नजारा होगा

दिल्ली में सिर्फ 4 रिक्टर स्केल का भूकंप (Earthquake) आया था, जिसने धरती ही नहीं, दिल्ली वालों को भी हिलाकर रख दिया। सिर्फ 4 रिक्टर स्केल का भूकंप इतना तेज क्यों महसूस हुआ और सोचिए अगर रिक्टर स्केल पर 9 तीव्रता का भूकंप आएगा तो आपको कैसा नजारा देखने को मिलेगा।

दिल्ली-एनसीआर वासियों की नींद आज यानी सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटकों के साथ खुली। सुबह 5.36 बजे आए भूकंप से धरती डोली और तेज आवाज भी सुनाई दी। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर सिर्फ 4 थी। इसके बावजूद दिल्ली के लोगों को भूकंप के तेज झटके महसूस हुए और तेज आवाज भी सुनाई दी। जबकि 4 रिक्टर स्केल के भूकंप महसूस तो होते हैं, लेकिन न तो इतनी आवाज होती है और न ही इतना ज्यादा कंपन धरती में होता है। फिर क्यों सिर्फ 4 रिक्टर स्केल के भूकंप से दिल्ली की नींद उड़ गई। चलिए जानते हैं -

Earthquake-9-Richter Scale

9 रिक्टर स्केल के भूकंप में कितनी ताकत होती है यहां जानें

भूकंप के झटके महसूस होते ही दिल्ली वाले घरों से बाहर की ओर भागे। कई वीडियो में धरती का कंपन साफ देखा जा सकता है। दिल्ली के लोगों ने हाल के समय में किसी भी भूकंप से धरती को इतना कांपते हुए कभी नहीं देखा था। कुछ लोगों का कहना था कि ऐसा लगा जैसे पास से ही बड़ा सा ट्रक गुजरा हो।

End of Feed