नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़: 'गलत घोषणा' या 'यात्रियों की अधिकता', किस वजह से हुई जानलेवा भगदड़?

NDLS Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं दर्जनों लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। इस हादसे के पीछे की वजह सामने आई है। बताया जा रहा है कि रेलवे की अव्यवस्था के कारण यह हादसा हुआ है।

NDLS Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार, 15 फरवरी की देर रात मची भगदड़ में करीब 18 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। इस घटना में घायल हुए लोगों को एलएनजेपी अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों में 14 महिलाएं शामिल है। बताया जा रहा है कि भगदड़ में दबने के कारण और दम घुटने से इन लोगों की जान गई। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शाम से ही महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों भारी संख्या में पहुंच रही थे, लेकिन अचानक हुई इस घटना के पीछे की वजह क्या रही है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने समय रहते व्यवस्था दुरुस्त क्यों नहीं की। रेलवे स्टेशन पर इतनी भीड़ लगी कैसे?

NDLS Stampede

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कैसे बनी भगदड़ की स्थिति

रेलवे पुलिस ने बताई भगदड़ के पीछे की वजह

जानकारी के लिए बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 12, 13, 14, 15 और 16 पर भारी संख्या में यात्री मौजूद थे। पुलिस उपायुक्त ने बताया प्रयागराज एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 14 पर खड़ी थी। वहीं स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी देरी से चल रही थी। इन ट्रेनों में यात्रा के लिए पहुंचे यात्रियों की भारी भीड़ प्लेटफॉर्म पर मौजूद थी। डीसीपी मल्होत्रा ने बताया कि स्टेशन पर भीड़ की उम्मीद भी, लेकिन कुछ ही सेकेंड में यह घटना घट गई। उन्होंने कहा कि इस दौरान रेलवे द्वारा हर घंटे 1500 से सामान्य टिकट बेचे जा रहे थे। यही कारण है कि स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई थी। भीड़ बढ़ते ही स्थिति बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। उन्होंने आगे कहा कि रेलवे द्वारा घटना की जांच की जाएगी और जिम्मेदार कर्मचारियों से पूछताछ करने के बाद इस घटना के पीछे की सही वजह के बारे में पता लगेगा।

End of Feed