Weather Updates: दिल्ली में मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानें बारिश को लेकर क्या है ताजा अपडेट

Delhi Rain Weather Updates: दिल्ली में सोमवार का दिन उमस भरा रहा। हालांकि, कहीं-कहीं रिमझिम बारिश हुई, लेकिन अधिकतर जगहों पर धूप खिली रही। इसी बीच मौसम विभाग ने मंगलवार को मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है, इसे लेकर नया अपडेट जारी किया है। जानें क्या है ताजा अपडेट।

Weather Updates: देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के बाद कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति बन गई है या बाढ़ आ गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को लेकर मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है। बीते दिनों दिल्ली में भारी बारिश हुई थी, जिसके बाद दिल्ली में जलजमाव की समस्या दिखी थी, उसके बाद मौसम का रुख बदला। भले ही मौसम का मिजाज ठंडा रहा है, लेकिन बारिश नहीं हुई है।

delhi weather updates

फाइल फोटो।

दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा?

इसी बीच, मौसम विभाग ने दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा इसे लेकर अपडेट जारी किया है। आईएमडी ने दिल्ली में अगले 48 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और कहा है कि दिल्ली एनसीआर समेत कई जगहों पर हल्क से मध्य स्तर की बारिश होगी। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को मौसम का मिजाज ठंडा रहने के साथ-साथ कई इलाकों में अच्छी बारिश होगी। इसके साथ ही दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

End of Feed