Monsoon की आहट! दिल्ली से हिमाचल तक इस तारीख तक पहुंचेगा मॉनसून, इन जगहों पर अभी भी लू का अलर्ट

Monsoon 2024: भारत में दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में मॉनसून के आने का इंतजार है। अभी तक दक्षिण पश्चिम मॉनसून बिना किसी बाधा के आगे बढ़ रहा है। IMD ने बताया कि दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में कब तक मॉनसून की दस्तक होगी।

Monsoon 2024: भारत के कई राज्यों में मॉनसून की दस्तक हो चुकी है। लेकिन दिल्ली, यूपी जैसे कई राज्य अभी भी मॉनसून के इंतजार में हैं। मॉनसून अभी तक पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार में पहुंच चुका है। इन राज्यों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां भी बनी हैं। जिसके चलते दक्षिण पश्चिम मॉनसून अभी तक बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ रहा है। फिलहाल सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उपहिमालयी प. बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है।

IMD ने बताया कब पहुंचेगा मॉनसून

IMD के अनुसार मॉनसून अपनी उत्तरी सीमा की ओर सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है। अगले 3-4 दिनों में मॉनसून पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है। साथ ही महाराष्ट्र के शेष भाग तक भी मॉनसून पहुंच जाएगा। अगले पांच से छह दिन में मॉनसून पूरी यूपी को कवर कर लेगा। वहीं दिल्ली में मॉनसून अपने निर्धारित समय 27-28 जून तक पहुंचने का अनुमान है। इसी तारीख तक पंजाब और हरियाणा में भी मॉनसून की दस्तक हो जाएगी। हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की एंट्री 28 जून तक होने की उम्मीद है। यहां 26 जून से कई इलाकों में बारिश शुरू हो जाएगी। सोमवार को उत्तराखंड और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश होने के आसार हैं।

End of Feed