दिल्ली

Monsoon की आहट! दिल्ली से हिमाचल तक इस तारीख तक पहुंचेगा मॉनसून, इन जगहों पर अभी भी लू का अलर्ट

Monsoon 2024: भारत में दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में मॉनसून के आने का इंतजार है। अभी तक दक्षिण पश्चिम मॉनसून बिना किसी बाधा के आगे बढ़ रहा है। IMD ने बताया कि दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में कब तक मॉनसून की दस्तक होगी।

Image

मॉनसून की दस्तक

Monsoon 2024: भारत के कई राज्यों में मॉनसून की दस्तक हो चुकी है। लेकिन दिल्ली, यूपी जैसे कई राज्य अभी भी मॉनसून के इंतजार में हैं। मॉनसून अभी तक पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार में पहुंच चुका है। इन राज्यों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां भी बनी हैं। जिसके चलते दक्षिण पश्चिम मॉनसून अभी तक बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ रहा है। फिलहाल सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उपहिमालयी प. बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है।

IMD ने बताया कब पहुंचेगा मॉनसून

IMD के अनुसार मॉनसून अपनी उत्तरी सीमा की ओर सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है। अगले 3-4 दिनों में मॉनसून पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है। साथ ही महाराष्ट्र के शेष भाग तक भी मॉनसून पहुंच जाएगा। अगले पांच से छह दिन में मॉनसून पूरी यूपी को कवर कर लेगा। वहीं दिल्ली में मॉनसून अपने निर्धारित समय 27-28 जून तक पहुंचने का अनुमान है। इसी तारीख तक पंजाब और हरियाणा में भी मॉनसून की दस्तक हो जाएगी। हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की एंट्री 28 जून तक होने की उम्मीद है। यहां 26 जून से कई इलाकों में बारिश शुरू हो जाएगी। सोमवार को उत्तराखंड और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश होने के आसार हैं।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में लू का अलर्ट

उत्तर भारत में अभी भी कई ऐसे जिले हैं, जो लू की चपेट में हैं। दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाएगी। शनिवार को भी यहां बादल छाए रहने से राहत बनी रही। लेकिन पश्चिमी यूपी समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों को अभी दो दिन तक गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी में 25 जून तक अलग-अलग इलाकों में लू चलने के आसार हैं। वहीं दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में भी 24 और 25 को लू चलने का अलर्ट है। जिसके बाद इस प्रचंड गर्मी से राहत मिलने का अनुमान है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article