दिल्ली के इन इलाकों में दो दिनों तक नहीं आएगा पानी; नोट कर लें टैंकर मंगाने का नंबर

दिल्लीवासियों के लिए एक जरूरी सूचना सामने आई है। राजधानी के कई इलाकों में 8 और 9 अक्टूबर को पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। नई पाइपलाइन जोड़ने का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते दो दिनों तक जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जानते हैं कौन से हैं वो इलाके और टैंकर मंगाने के लिए हेल्पलाइन नंबर।

Delhi Water Supply Affected: दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। राजधानी के कई इलाकों में 8 और 9 अक्टूबर को पानी की सप्लाई ठप रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार पहले से पानी स्टोर करके रखें, ताकि आपूर्ति बाधित होने के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

delhi water supply cut

दो दिनों तक रहेगी पानी की दिक्कत (सांकेतिक तस्वीर)

नई पाइपलाइन जोड़ने का काम

दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि पीतमपुरा के नजदीक मधुबन चौक के पास नई पानी की पाइपलाइन को जोड़ने का काम किया जाएगा। इसी वजह से इन दो दिनों के लिए पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। पाइपलाइन जोड़ने का यह कार्य राजधानी में जल वितरण को और बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है।

End of Feed