दिल्ली के लोगों को आने वाले दिनों में एक बार फिर पानी की आपूर्ति से जूझना पड़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड द्वारा इससे संबंधित जानकारी दी गई है। इसके अनुसार, पाइपलाइन जोड़े जाने के कारण दिल्ली के कुछ इलाकों में 1 मार्च को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। लोगों को समय से पहले इसलिए सूचित किया जा रहा है कि ताकि वह इस असुविधा के लिए तैयार रहें और आवश्यकता के अनुसार पानी स्टोर करके रखें। साथ ही 1 मार्च के दिन पानी का दुरुपयोग करने से बचें।
इन इलाकों में बाधित रहेगी पानी की सप्लाई
दिल्ली जल बोर्ड द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, 1 मार्च को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक दिल्ली के आरके पुरम सेक्टर 1, 2, 3, 4, 5, मुनिरका, बसंत गांव, एम्स, एसडीए, हुमायूंपुर, कृष्णा नगर, ग्रीन पार्क मुख्य, ग्रीन पार्क एक्सटेंशन, कालू सराय, महरौली क्षेत्र, मस्जिद मोथ, गुलमोहर पार्क, अर्जुन नगर, हौज खास, किशनगढ़, आनंद लोक, एशिया विलेज, मेफेयर गार्डन, सीरी फोर्ट , मालवीय नगर, गौतम नगर, आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र और सफदरजंग अस्पताल इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। इस दौरान पानी की आवश्यकता पड़ने पर लोग पानी के टैंकर मंगा सकते हैं।
27 और 28 फरवरी को इन इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित
जानकारी के अनुसार, 27 और 28 फरवरी को भी कई इलाकों में पानी की स्पलाई बाधित रहेगी। 27 फरवरी को केजी- 1 न्यू विकासपुरी, बी3बी और बी1ए ब्लॉक जनकपुरी बीपीएस, ए ब्लॉक हरकेश नगर, पॉकेट 9ए डीडीए फ्लैट्स, जसोला विहार, पीतमपुरा, आरके पुरम सेक्टर 5, डिफेंड कॉलोनी, साउथ एक्सटेंशन, दिलशाद गार्डन, पंचशील एनक्लेव, कोटला मुबारकपुर, करावल नगर, दयालपुर, मुस्तफाबाद समेत कई इलाकों में सप्लाई बाधित है।
28 फरवरी को बी-2ए ब्लॉक जनकपुरी बीपीएस, बी2बी ब्लॉक जनकपुरी बीपीएस, टीए-ब्लॉक ओपोजिट बीएसईएस सब स्टेशन, तुगलकाबाद एक्सटेंशन, आई ब्लॉक हरकेश नगर, 180 एसएफएस फ्लैट्स अशोक विहार, सी-2डी ब्लॉक जनकपुरी, बिजवासन गांव, कापसहेड़ा गांव, नसीरपुर, यशोभूमि, करावल नगर, दयालपुर, 1040 शिवाजी एनक्लेव, ओल्ड सीमापुरी बीपीएस, डिफेंस कॉलोनी, कोटला मुबारकपुर, साउथ एक्टेंशन, गोदावरी अपार्टमेंट, ताहिरपुर, ओल्ड एंड न्यू सीमापुरी, वसंत विलेज, 2डीडीए फ्लैट जसोला विहार, क्यू ब्लॉक पीतमपुरा बीपीएस, शाहपुर जट, बी ब्लॉक ईस्ट ऑफ कैलाश, सी-4 ई ब्लॉक जनकपुरी, मुस्तफाबाद, पॉकेट-एफ नंद नगरी में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। बता दें कि इन सभी इलाकों में यूजीआर की सालाना सफाई के चलते पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। स्थिति को देखते हुए लोगों को पानी स्टोर करके रखने की सलाह दी गई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
