Holi पर दिल्ली के ये इलाके रह जायेंगे 'प्यासे' झेलनी पड़ेगी 'पानी की किल्लत'

Delhi Water Supply: होली के अवसर साउथ दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों का जरूरत के अनुसार पानी स्टोर करने की सलाह दी है और साथ ही पानी न आने की वजह के बारे में भी बताया है।

Delhi Water Supply: रंगों के त्योहार होली में अब कुछ घंटों का अंतराल है। ऐसे में होली के दिन दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। होली का त्योहार और पानी की किल्लत लोगों के लिए बड़ी समस्या से कम नहीं है। जानकारी के अनुसार, होली के दिन यानी 14 मार्च को और 15 मार्च को साउथ दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। होली और बढ़ती गर्मी को देखते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवश्यकता के अनुसार पानी स्टोर करने की सलाह दी है। आइए आपको बताएं कि होली के दिन साउथ दिल्ली के किन इन इलाकों में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा।

Delhi Water Supply

होली पर दिल्ली के इन इलाकों में झेलने पड़ेगी पानी की किल्लत

साउथ दिल्ली के इन इलाकों में होली पर रहेगी पानी की किल्लत

दिल्ली जल बोर्ड द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, 14 मार्च यानी होली के दिन वसंत कुंज सेक्टर सी वन और शालीमार बाग बीपीएस में पीने के पानी (पेयजल) की आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं 15 मार्च को वसंत कुंज सेक्टर D-7 और 8, घिटोरनी गांव, पीतमपुरा, मुनिरका, शालीमार बाग बीपीएस, द्वारका, मटियाला, मनसा राम पार्क, ईस्ट ऑफ कैलाश, डीडीए फ्लैट, मदनगिरी और ककरोला पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। इस अवधि के दौरान लोगों को सलाह दी गई है कि वह आवश्यकता के अनुसार पानी स्टोर कर लें। साथ ही पानी की आपूर्ति टैंकरों द्वारा पूरी करने का भी प्रयास किया जाएगा।

End of Feed