दिल्ली

Delhi: कनॉट प्लेस के रेस्टोरेंट में लगी आग, हादसे में 6 लोग घायल

Delhi CP Fire: दिल्ली के कनॉट प्लेस के एक रेस्टोरेंट में आग लगने की खबर मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

Image

कनॉट प्लेस के रेस्टोरेंट में लगी आग

Photo : ANI

Delhi: दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित बिक्गाने बिरयानी रेस्टोरेंट में आग लगने की खबर सामने आई है। आग की इस घटना में 6 लोग घायल हो गए हैं। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली अग्निशमन सेवा एक अधिकारी ने बताया कि रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर मिली थी। सूचना मिलने के बाद 6 गाड़ियां मौके पर भेजी गई। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि रेस्तरां के रसोईघर में एलपीजी सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गई और घायलों को इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए हादसे में घायल हुए लोगों के बारे में बताया। पुलिस ने घायलों की पहचान दीपक (उम्र 39 वर्ष) 70% जले, पीयूष (उम्र-31 वर्ष) 70% जले, महिन्द्रा (उम्र 25 वर्ष) 81% जले, एम.डी. अलार्म (उम्र 21 वर्ष) 30% जले, सैरूद्दीन (उम्र 28 वर्ष) 20% जले, जनक (उम्र 26 वर्ष) 04% जले हैं। इन सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article