दिल्ली

Delhi Water Supply: यमुना में अमोनिया की मात्रा ने बढ़ाई टेंशन, दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत

Delhi Water Supply: दिल्ली में यमुना में अमोनिया बढ़ने से पानी सप्लाई पर प्रभाव पड़ा है। कई इलाकों में पानी की कमी हो गई है। इसके पीछे मुख्य कारण यमुना में अमोनिया का बढ़ना है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Delhi Water Supply: दिल्ली की यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा बढ़ने के कारण कई इलाकों में पानी आपूर्ति पर प्रभाव पड़ा है। कई जगहों पर जरूरत के हिसाब से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इस वजह से इन इलाकों में रहने वाले लोगों को जल संकट की समस्या से जूझना होगा। इसके अलावा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई की वजह से भी जल की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। इसे लेकर दिल्ली जल बोर्ड ने भी जानकारी दी है।

इन इलाकों में पानी की कमी

दिल्ली जल बोर्ड ने कहा कि सोनिया विहार WTP पर कुछ प्रमुख रखरखाव कार्यों के कारण, दक्षिण दिल्ली मुख्य में पानी की आपूर्ति 23 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 12 घंटे के लिए प्रभावित रहेगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में रखरखाव के कार्य के दौरान शुक्रवार को भी कुछ हिस्सों में 12 घंटे तक जलापूर्ति ठप रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, जलापूर्ति बाधित होने से इंद्रपुरी, मायापुरी, टोडा पुर गांव, दशघरा, सी-ब्लॉक जेजेआर, नारायणा गांव, नारायणा विहार, कृषि कुंज, मानसरोवर गार्डन, रमेश नगर, एमईएस और कीर्ति नगर भूमिगत जलाशय (यूजीआर) के कमान क्षेत्र, एचएमपी कॉलोनी प्रभावित क्षेत्र रहेंगे।

यमुना में अमोनिया बढ़ने के कारण दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं

वर्तमान पंपिंग स्थिति या यूजीआर

1. यमुना विहार- 1.10 मीटर - पानी की आपूर्ति नहीं

2. उस्मानपुर बीपीएस - 0.90 मीटर - पानी की आपूर्ति नहीं

3. शास्त्रीपार्क बीपीएस - 0.20 मीटर - पानी की आपूर्ति नहीं

4. पुराना सोनिया विहार - 2.35 मीटर - पंपिंग शुरू

5. ताहिरपुर बीपीएस - 0.58 मीटर - पानी की आपूर्ति नहीं

6. जीटी रोड बीपीएस - 5.70 मीटर - पंपिंग शुरू

7. भागीरथी बीपीएस - 0.60 मीटर - पानी की आपूर्ति नहीं

दिल्ली जल बोर्ड ने कहा कि नारायणा मेन में राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के पिलर संख्या- 415 के पास 800 मिलीमीटर व्यास वाली नई बिछाई गई लूप लाइन को जोड़ने से संबंधित कार्य के कारण 25 अक्टूबर सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक 12 घंटे के लिए इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी या फिर कम दबाव के साथ ही उपलब्ध हो सकेगी। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने लोगों को अपनी आवश्यकता के अनुसार पहले से पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण करने और आपूर्ति बंद रहने के दौरान पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने की सलाह दी है। बयान के अनुसार, डीजेबी हेल्पलाइन या केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से मांग पर पानी के टैंकर उपलब्ध होंगे।

इनपुटः एजेंसी

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article