दिल्ली

दिल्ली मेट्रो में हस्तमैथुन, वीडियो हुआ वायरल, स्वाति मालीवाल बोलीं- शर्मनाक कृत्य, आरोपी पर केस दर्ज

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 29, 2023, 09:53 AM IST

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो में कथित तौर पर हस्तमैथुन करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दिल्ली महिला आयोग (DCW) चीफ स्वाति मालीवाल ने "घृणित और घिनौनी" के आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने को कहा।

Image

दिल्ली मेट्रो में शर्मानक कृत्य

Photo : BCCL

दिल्ली महिला आयोग (DCW) चीफ स्वाति मालीवाल द्वारा "घृणित और घिनौनी" घटना को लेकर नोटिस जारी करने के घंटों बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो में कथित तौर पर हस्तमैथुन करने वाले एक व्यक्ति के वायरल वीडियो के संबंध में मामला दर्ज किया है। परेशान करने वाले इस वीडियो में जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, युवक मोबाइल फोन पर कुछ देख रहा है और उसी दौरान दिल्ली मेट्रो में कथित तौर पर हस्तमैथुन करते हुए दिखाया गया है, जबकि उसके आसपास के अन्य यात्री स्पष्ट असहज हो रहे हैं। वहां दूर जा रहे हैं।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मालीवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस और दिल्ली मेट्रो को इस 'शर्मनाक कृत्य' के लिए कड़ी कार्रवाई करने के लिए नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि एक वायरल वीडियो सामने आया जिसमें एक आदमी को दिल्ली मेट्रो में बेशर्मी से हस्तमैथुन करते देखा जा सकता है। यह बिल्कुल घृणित और घिनौना कृत्य है। मैं दिल्ली पुलिस और दिल्ली मेट्रो को इस शर्मनाक कृत्य के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए नोटिस जारी कर रही हूं।

डीसीडब्ल्यू ने मामले में दर्ज एफआईआर की कॉपी और एक मई तक विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है और आईपीसी की धारा 294 (अश्लील हरकतें और गाने) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही थी। मालीवाल ने कहा कि दिल्ली मेट्रो में ऐसे मामले अधिक से अधिक सामने आ रहे हैं और ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि मेट्रो में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

डीएमआरसी ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि वह मेट्रो में उड़न दस्ते की तैनाती तेज करेगा। हम यात्रियों से मेट्रो से यात्रा करते समय जिम्मेदारी से व्यवहार करने का अनुरोध करते हैं। यदि अन्य यात्रियों को कोई आपत्तिजनक व्यवहार दिखाई देता है, तो उन्हें कॉरिडोर, स्टेशन, समय आदि का डिटेल देते हुए तुरंत डीएमआरसी हेल्पलाइन पर मामले की सूचना देनी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article