दिल्ली

Delhi: दिल्ली-देहरादून की दूरी यह एक्‍सप्रसेवे करेगा खत्‍म, कई मामलों में होगा खास, जानें कब से सफर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 12:28 PM IST

Delhi: दिल्ली से देहरादून और हरिद्वार की दूरी अब आधी से भी कम होने वाली है। इन शहरों को आपस में जोड़ने के लिए बन रहे दिल्‍ली-देहरादून हाईवे के निर्माण कार्य ने तेज रफ्तार पकड लिया है। एनएचएआई अधिकारियों का दावा है कि इस हाईवे का टाइमलाइन नवंबर-2024 तय की गई है, लेकिन यह मार्च-2024 तक ही शुरू हो जाएगा।

Image

दिल्ली से देहरादून हाईवे मार्च 2024 से

KEY HIGHLIGHTS
  • मार्च 2024 में शुरू हो सकता है दिल्‍ली-देहरादून हाईवे
  • हाईवे पर बन रहा एशिया का सबसे लंबा वन्यजीव गलियारा
  • दिल्‍ली देहरादून हाईवे की लंबाई 210 किमी

Delhi: दिल्ली से देहरादून की दूरी अब आधी से भी कम होने वाली है। इन दोनों प्रमुख शहरों के बीच बने रहे हाइवे का निर्माण कार्य ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। एनएचएआई ने दिल्ली-देहरादून हाइवे के निर्माण को लेकर बड़ी खुशखबरी दी है। एनएचएआई ने बताया कि, इस हाईवे का निर्माण अपने तय समय से अब आगे निकल चुका है। इस हाईवे के निर्माण के पूरा होने का टाइमलाइन नवंबर-2024 तय की गई है, लेकिन इसके निर्माण कार्य के रफ्तार को देखते हुए उम्‍मीद है कि मार्च-2024 तक इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा और अप्रैल से इसे वाहनों के आवगमन के लिए खोल दिया जाएगा।

बता दें कि दिल्‍ली को देहरादून से जोड़ने वाले इस हाईवे का निर्माण अक्षरधाम मंदिर के पास से शुरू हो रहा है। इस पर गीता कॉलोनी से खजूरी चौक तक एक 6.5 किलोमीटर का एलिवेटेड बन रहा है। वहीं, बाकि का हाईवे सतह पर होगा। एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि इस हाईवे के बन जाने से लोग दिल्‍ली से देहरादून मात्र दो घंटे में पहुंच सकेंगे। इस हाईवे के आखिरी खंड में करीब 20 किमी का हिस्‍सा राजा जी नेशनल पार्क के अति संवेदनशील क्षेत्र से होकर गुजरता है। इसलिए यहां पर एशिया का सबसे लंबा वन्यजीव गलियारा बना रहा है। इसके साथ ही यहां 340 मीटर लंबी डाटकाली सुरग भी तैयार हो रही है।

देहरादून और हरिद्वार पहुंच सकेंगे दो से ढाई घंटे में

बता दें कि, इस दिल्‍ली देहरादून हाईवे की लंबाई 210 किमी है। यह हाईवे दिल्‍ली और देहरादून को डायरेक्‍ट कनेक्‍ट करने के अलावा बड़ौत, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, यमुनानगर, शामली, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार के लोगों को भी बेहतर आवागमन की सुविधा प्रदान करेगा। इस हाईवे पर चढ़ने उतरने के लिए कई जगह इंटरचेंज बनाए जा रहे हैं। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार यह हाईवे वाहन चालकों का काफी समय बचाएगा। अभी दिल्‍ली से से देहरादून जाने में करीब छह घंटे का समय और दिल्‍ली से हरिद्वार जाने में 5 घंटे का समय लगता है। वहीं, इस हाईवे के बन जाने के बाद देहरादून और हरिद्वार पहुंचने में दो से ढाई घंटे ही लगेंगे। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार दिल्‍ली में इस छह लेन हाईवे के दोनों तरफ 10.25 मीटर की सर्विस लेन भी बनाई जाएगी। जिससे आसपास की कॉलोनियों में आने-जाने के लिए लोग इन सर्विस लेन का इस्तेमाल कर सकें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article