अक्षरधाम मंदिर में दर्शन करने आएंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्राफिक एडवाइजरी

दिल्ली के दौरे पर आज अमेरिका के उपराष्ट्रपति आने वाले हैं। वे अक्षरधाम मंदिर समेत कई सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण करेंगे और शाम को पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। इस कारण से आज दोपहर करीब 12 बजे से एक घंटे तक वाहन चालक चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज दिल्ली आने वाले हैं। यहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शाम 6:30 बजे उनके आवास पर औपचारिक मुलाकात करेंगे। इटली दौरे के बाद ये वेंस की भारत की पहली यात्रा है, जो आज 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगी। वे आज दिल्ली के प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर और अन्य कई सांस्कृतिक स्थलों का दौरा करेंगे। ऐसे में आज दोपहर करीब 12 बजे से एक घंटे तक वाहन चालक चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। डीसीपी यातायात लखन यादव ने बताया कि सोमवार की आज अक्षरधाम मंदिर मे अतिविशिष्ट महानुभावों का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसको देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर वाहनों के रास्तों में बदलाव किया जा सकता है।

US Vice President JD Vance

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

नोएडा-ग्रेनो एक्स्प्रेसवे से आकार चिल्ला बॉर्डर होकर अक्षरधाम मंदिर की ओर जाने वाले वाहनों को दलित प्रेरणा स्थल से डीएनडी की ओर भेजा जाएगा। डीसीपी यातायात लखन यादव ने बताया कि जरूरत पड़ने पर ये बदलाव किया जाएगा। वाहनों के चलने पर कोई रोक नहीं रहेगी। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने अमेरिका के उपराष्ट्रपति की उच्च स्तरीय यात्रा के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार पहले ही मॉक ड्रिल कर ली है। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा का ध्यान देते हुए सारी गतिविधियां सुचारू रूप से संपन्न की जाएंगी।

End of Feed