UP Weather Today: यूपी में बदले मौसम के मिजाज, 33 जिलों में बारिश का अलर्ट

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज बदलने लगे हैं। आज यूपी के 33 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने से तापमान में कमी भी आ सकती है। आइए अब आपको यूपी के मौसम के बारे में बताएं -

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने लगा है। एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते यूपी के मौसम में कई बदलाव देखे जा रहे हैं। यूपी के दोनों हिस्सों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। यहां आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही बिजली चमकने का अलर्ट भी जारी किया गया है। बता दें कि इस बीच नोएडा और गाजियाबाद में सुबह की शुरुआत ही बूंदाबांदी के साथ हुई है। इन दोनों शहरों के अधिकतर इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। दिन होते-होते प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा मौसम का हाल -

up weather today.

यूपी में मौसम का हाल

यूपी में मौसम का हाल

बीते दिनों चुभने वाली धूप और गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिलने वाली है। क्योंकि यूपी के कई जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश होने से तापमान में कमी आएगी और हल्की ठंडक बनी रहेगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी में करीब 33 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। यहां आज हल्का कोहरा भी देखने को मिलेगा।

End of Feed