दिल्ली

Delhi-NCR Weather Today: सुबह की बारिश से भीगा दिल्ली-एनसीआर, होने लगा ठंडक का एहसास, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम फिर बदलने लगा है। सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बारिश होने से तापमान में कमी आएगी।

Image

सुबह की बारिश से भीगा दिल्ली-एनसीआर

Delhi-NCR Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम बदलने लगा है। बीते दिनों गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिलने लगी है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई है, जिस वजह से हल्की ठंडक का एहसास होने लगा है। इससे तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। तेज हवाओं और बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

दिल्ली में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बीते दिनों ही दिल्ली में 19 फरवरी की रात और 20 फरवरी के दिन बारिश होने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली के कई हिस्सों में देर रात बारिश दर्ज की गई। उसके बाद सुबह की शुरुआत भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश के साथ हुई है। मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली में 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दोपहर के समय धूप निकलने की संभावना जताई गई है, लेकिन तेज हवाओं और बारिश से तापमान पर अधिक असर देखने को नहीं मिलेगा। आज दिल्ली में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

एनसीआर में मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली से सटे फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान फरीदाबाद और गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान क्रमशः 11 और 13 डिग्री, वहीं अधिकतम तापमान 23 और 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एक से दो दिनों तक इन शहरों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article