उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टाइम्स नाउ नवभारत के कार्यक्रम में महाकुंभ 2025 के साथ दिल्ली की स्थिति पर भी चर्चा की। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि आप ने दिल्ली को नरक बना दिया है। दिल्ली के सीएम द्वारा यूपी सरकार पर उठाए सवालों के जवाब दिए। सीएम योगी ने बिजली, यमुना की सफाई और इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में बात की। सीएम योगी ने बताया कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में यमुना का कार्य नहीं होने दिया है। सीएम ने दिल्ली सरकार की कई खामियां गिनवाई।
यमुना की सफाई को लेकर सीएम योगी ने पूछा सवाल
सीएम योगी का कहना है कि दिल्ली में बहुत सारे मुद्दे है। सभी प्रकार के मुद्दे सामने आएंगें। प्रयागराज में यूपी का मंत्रिमंडल संगम में स्नान करता है। उन्होंने कहा कि वह जब भी गए हैं, उन्होंने और उनके मंत्रिमंडल ने स्नान किया। सीएम योगी ने पूछा कि क्या अरविंद केजरीवाल और कैबिनेट 5 फरवरी के पहले यमुना में सामूहिक रुप से डुबकी लगा पाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को आयोजित होने वाला है। सीएम योगी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तरफ इशारा करते हुए केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा। बता दें कि सीएम योगी ने पहले भी कई बार दिल्ली में बह रही यमुना की स्थिति पर बात की है। उन्होंने कई बार कहा है कि आम आदमी पार्टी ने यमुना को नाले में बदल दिया है। यमुना बहुत गंदी हो गई है।
5 फरवरी से पहले यमुना में मंत्रिमंडल के साथ डुबकी लगाने की बात पर जब सीएम योगी से पुछा गया कि 5 फरवरी के बाद क्या होगा, तो उन्होंने जवाब दिया की 5 फरवरी के बाद केजरीवाल को विदा लेना है। तो जब मंत्रिमंडल ही नहीं रहेगा तो डुबकी कैसे लगाएंगे।
बिजली को लेकर सीएम योगी ने दिया जवाब
यूपी में पॉवर कट को लेकर भी सीएम योगी ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यूपी के मुकाबले दिल्ली में सबसे अधिक पावर कट है। इतना ही नहीं उनका कहना है कि दिल्ली में बिजली यूनिट 9 से 10 रुपये हैं। वहीं यूपी में बिजली दर तीन से साढ़े तीन रुपये हैं। यूपी सरकार पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली पहुंचाने के सारे प्रयास कर रही है। ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
