छतरपुर मेट्रो स्टेशन पर गोलियों की बरसात, हमलावरों ने किया स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति पर लगातार वार

दिल्ली के छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात हमलावरों ने स्कॉर्पियो में सवार व्यक्ति पर लगातार गोलियां चलाईं, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

दिल्ली के छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास गोलियों की बरसात से सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने स्कॉर्पियो में सवार व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया। ये घटना दोपहर 1:00 बजे की है, जब छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास लगभग 10 राउंड गोलियां चलीं। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

assailants fired continuous rounds on a person

छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास गोलियों से हमला

घटना की जानकारी मिलने पर, डीसीपी अंकित चौहान स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने स्कॉर्पियो में सवार एक शख्स को टारगेट करते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। इस गोलीबारी में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। ऐसे में घायल के सामान्य होने पर ये पता चलेगा कि वारदात की वजह क्या थी। इस मामले की पुष्टि करते हुए कि ये वारदात का मामला नहीं है।

End of Feed