गुजरात BJP अध्यक्ष की इन्हें मिली जिम्मेदारी, गृह मंत्री शाह के सबसे भरोसेमंद संभालेंगे कमान

जगदीश विश्वकर्मा का नाम गुजरात की सियासत में एक नई जिम्मेदारी के साथ चर्चा में आया। अब वह गुजरात बीजेपी के नए अध्यक्ष बन गए है

BJP President News : आम आदमी पार्टी, कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी गुजरात में ओबीसी चेहरे के हाथ में सौंपी पार्टी की कमान। गुजरात सरकार में मौजूदा सहकारिता मंत्री जगदीश विश्वकर्मा (पांचाल) बने भारतीय जनता पार्टी गुजरात प्रदेश के नए अध्यक्ष, 2027 विधानसभा चुनावों में अपने ही पार्टी के पूर्व अध्यक्ष पाटिल द्वारा दिलाई भव्य जीत को बरकरार रखने की सबसे बड़ी चुनौती का करेंगे सामना।

गुजरात BJP अध्यक्ष की इन्हें मिली जिम्मेदारी, गृह मंत्री शाह के सबसे भरोसेमंद संभालेंगे कमान

जगदीश विश्वकर्मा बने नए गुजरात भाजपा अध्यक्ष

जगदीश विश्वकर्मा का नाम गुजरात की सियासत में एक नई जिम्मेदारी के साथ चर्चा में आया। अब वह गुजरात बीजेपी के नए अध्यक्ष बन गए है, भूपेंद्र यादव ने गांधीनगर स्थित बीजेपी मुख्यालय से किया ऐलान, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल तक रहे मौजूद। अमित शाह के भरोसेमंद और संगठन में लंबे समय से सक्रिय विश्वकर्मा, अहमदाबाद की निकोल सीट से विधायक हैं और वर्तमान में भूपेंद्र पटेल सरकार में सहकारिता मंत्री की भूमिका निभा रहे हैं।

End of Feed