Delhi: दिल्ली के पहाड़गंज में ताश के पत्तों की तरह ढही इमारत, मलबे में दबने से दो की मौत

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में शनिवार शाम एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई है। इसके मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका थी। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और एक शख्स घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Building Collapsed In Paharganj: शनिवार की शाम दिल्ली से एक और इमारत के ढहने की खबर आई। नबी करीम के बाद दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग ढह गई है। इस हादसे में तीन लोग मलबे में दब गए। दिल्ली पुलिस ने इस दुर्घटना में दो लोगों के मौत की पुष्टि की है। एक घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बारिश की वजह से यह हादसा हुआ। बचाव कार्य अब पूरा कर लिया है। स्थिति का जायजा लेने के लिए स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंचे।

building collapsed in paharganj

पहाड़गंज इलाके में गिरी इमारत

घटनास्थल पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायक इमरान हुसैन ने मीडिया से कहा कि "करीब साढ़े पांच बजे मुझे पता चला कि एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिर गई है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है और एक घायल है। घायल को अस्पताल भेजा गया है। यह क्यों गिरी, यह जांच का विषय है। मैंने डीएम से कहा है कि जो लोग मारे गए हैं, उनके परिजनों को मुआवजा दिया जाए। अब कोई फंसा नहीं है।"

End of Feed