दो सगी बहनों ने रिटायर्ड DSP को घर में घुसकर पीटा, कई गाड़ियों में मारी टक्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

पूर्वी दिल्ली के एक अपार्टमेंट में दो सगी बहनों ने रिटायर्ड डीएसपी और उसकी दो बेटियों के साथ मारपीट की। पुलिस के आने पर उन्होंने खुद को फ्लैट में बंद कर दिया और कई घंटों बाद बाहर निकलकर अपनी कार में बैठ गई। उन्होंने तेज रफ्तार में ड्राइविंग कर कई गाड़ियों को भी टक्कर मारी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi News: दिल्ली में दो सगी बहनों ने रिटायर्ड डीएसपी की घर में घुसकर मारपीट की और उनकी बेटियों को भी पीटा। जिसके बाद उन्होंने दोनों बहनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस के पहुंचने पर दोनों ने खुद को फ्लैट में बंद कर लिया और घंटों तक दरवाजा नहीं खोला। देर रात अचानक दोनों फ्लैट से निकलकर अपनी कार में बैठ गई। जिसके बाद तेज रफ्तार से अपार्टमेंट के अंदर ड्राइविंग करने लगी। इस दौरान उन्होंने कई गाड़ियों को भी टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गईं। पुलिस ने उन्हें नोएडा में गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है।

End of Feed