दिल्ली

दो सगी बहनों ने रिटायर्ड DSP को घर में घुसकर पीटा, कई गाड़ियों में मारी टक्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

पूर्वी दिल्ली के एक अपार्टमेंट में दो सगी बहनों ने रिटायर्ड डीएसपी और उसकी दो बेटियों के साथ मारपीट की। पुलिस के आने पर उन्होंने खुद को फ्लैट में बंद कर दिया और कई घंटों बाद बाहर निकलकर अपनी कार में बैठ गई। उन्होंने तेज रफ्तार में ड्राइविंग कर कई गाड़ियों को भी टक्कर मारी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Delhi News: दिल्ली में दो सगी बहनों ने रिटायर्ड डीएसपी की घर में घुसकर मारपीट की और उनकी बेटियों को भी पीटा। जिसके बाद उन्होंने दोनों बहनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस के पहुंचने पर दोनों ने खुद को फ्लैट में बंद कर लिया और घंटों तक दरवाजा नहीं खोला। देर रात अचानक दोनों फ्लैट से निकलकर अपनी कार में बैठ गई। जिसके बाद तेज रफ्तार से अपार्टमेंट के अंदर ड्राइविंग करने लगी। इस दौरान उन्होंने कई गाड़ियों को भी टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गईं। पुलिस ने उन्हें नोएडा में गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है।

चाकू लेकर घर में घुसीं दोनों बहनें

यह मामला पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एंक्लेव के अनिकांत अपार्टमेंट का है। इस अपार्टमेंट में रिटायर्ड डीएसपी अशोक शर्मा (70) ने रहते हैं। उन्होंने दोनों बहनों के खिलाफ शिकायत की थी कि शुक्रवार देर रात को दोनों बहनें अपार्टमेंट में कार का हॉर्न जोर-जोर से बजा रही थी। ऐसा करने पर जब उन्हें रोका गया तो अक्रामक होकर उन्होंने अशोक शर्मा के घर के बाहर रखे हुए गमले फेंक दिए। जिसके बाद वे शनिवार शाम को अशोक शर्मा के घर में चाकू लेकर घुस आईं।

अब तक 5 केस हो चुके दर्ज

दोनों बहनों के खिलाफ अब तक कुल 5 केस दर्ज किए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के नाम भाव्या और चार्बी जैन हैं। इन दोनों ने अपनी गाड़ी की टक्कर से एक पुलिस की जिप्सी को नुकसान पहुंचाया और सोसाइटी पर लगे बैरियर को भी तोड़ दिया। इस दौरान कई लोगों को चोट भी लगी है। सोसायटी के लोगों का कहना है कि दोनों बहनें झगड़ालू किस्म की है। इन दोनों ने कुछ दिन पहले एक गार्ड को भी कमरे में बंद कर पीटा था। इस मामले में भी पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article