दिल्ली

दिल्ली में डेंगू का कहर, दो और मरीजों की मौत; दो हजार से अधिक हुई संख्या

दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़कर 2 हजार से ऊपर पहुंच गए हैं। मंगलवार को बीमारी से ग्रसित दो मरीजों की मौत हो गई।

Image

दिल्ली में डेंगू का कहर, दो और मरीजों की मौत; दो हजार से अधिक हुई संख्या

दिल्ली: राजधानी में डेंगू से दो और व्यक्तियों की मौत हो गई है, जबकि इस साल डेंगू के मामलों की संख्या बढ़कर 2,115 हो गयी है। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़े से मिली। सितंबर में, दिल्ली में इस साल डेंगू से पहली मौत हुई, जब आठ सितंबर को लोक नायक अस्पताल में 54 वर्षीय एक व्यक्ति की वायरस के कारण मौत हो गई। नाम गुप्त रखने की शर्त पर एक निकाय अधिकारी ने बताया कि दो व्यक्तियों की मौत सफदरजंग अस्पताल और पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग में महाराजा अग्रसेन अस्पताल में हुई है। हालांकि, अधिकारी ने यह नहीं बताया कि मौतें कब हुईं और मृतकों के बारे में अन्य विवरण क्या हैं।

बढ़ते जा रहे डेंगू के केस

राजधानी में एमसीडी की साप्ताहिक रिपोर्ट में इन मौतों की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अब तक राजधानी में डेंगू से कुल तीन मौतें हुई हैं। पिछले साल, दिल्ली में डेंगू से 19 मौतें हुई थीं। दिल्ली में 29 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच सात दिनों की अवधि में, डेंगू के 485 और मामले सामने आए। इस अवधि के दौरान सबसे अधिक मामले नजफगढ़ जोन और उसके बाद दक्षिण दिल्ली जोन में दर्ज किए गए। पिछले महीने, दिल्ली में डेंगू के 1052 मामले सामने आए थे, जो इस साल अब तक किसी भी महीने में सबसे अधिक है।

पिछले सप्ताह 29 सितंबर से अक्टूबर तक मलेरिया के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है, जिसमें 81 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई। इस साल मलेरिया के कुल मामलों की संख्या पिछले साल के रिकॉर्ड को पार कर गई है, जिसमें 5 अक्टूबर तक मलेरिया के 511 मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले साल दिल्ली में मलेरिया के 426 मामले सामने आए थे। इसी तरह, चिकनगुनिया के मामलों की संख्या भी बढ़ गई है, जो 5 अक्टूबर तक 69 थी, जबकि 2023 में पूरे वर्ष में इसके 65 मामले सामने आये थे।

(इनपुट-भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

उत्तराखंड में कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' का कल से होगा शंखनाद: बदरीनाथ धाम और गोल्ज्यू मंदिर से होगी शुरुआत, 27 को विधानसभा घेराव की तैयारी

उत्तराखंड में कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' का कल से होगा शंखनाद: बदरीनाथ धाम और गोल्ज्यू मंदिर से होगी शुरुआत, 27 को विधानसभा घेराव की तैयारी

दिल्ली से हरियाणा का सफर होगा आसान, DND-सोहना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का अंतिम हिस्सा पूरा

दिल्ली से हरियाणा का सफर होगा आसान, DND-सोहना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का अंतिम हिस्सा पूरा

अखिलेश यादव का रामपुर दौरा: 22 अक्टूबर को जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, पश्चिमी यूपी के सियासी समीकरणों और चुनावी रणनीति पर होगी बड़ी चर्चा

अखिलेश यादव का रामपुर दौरा: 22 अक्टूबर को जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, पश्चिमी यूपी के सियासी समीकरणों और चुनावी रणनीति पर होगी बड़ी चर्चा

Upper Ganga Canal में पानी सप्लाई बंद, क्या आपके घर भी नहीं आएगा पानी? नोएडा-गाजियाबाद के इन इलाकों पर पड़ेगा असर

Upper Ganga Canal में पानी सप्लाई बंद, क्या आपके घर भी नहीं आएगा पानी? नोएडा-गाजियाबाद के इन इलाकों पर पड़ेगा असर

उत्तराखंड में मदरसों पर बड़ा फैसला: अब शुक्रवार की बजाय रविवार को होगा साप्ताहिक अवकाश, शिक्षा विभाग के नियम अनिवार्य

उत्तराखंड में मदरसों पर बड़ा फैसला: अब शुक्रवार की बजाय रविवार को होगा साप्ताहिक अवकाश, शिक्षा विभाग के नियम अनिवार्य