दिल्ली

Delhi Crime news: दिल्ली के जहांगीरपुरी में चाकूबाजी, दो लोगों पर हमला; एक की मौत

दिल्ली के जहांगीरपुरी में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। चाकूबाजी की घटना में दो लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Delhi News: उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में दो व्यक्तियों पर कथित तौर पर कई बार चाकू से हमला किया गया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर चाकू से हमले की घटना के सिलसिले में दो किशोरों को पकड़ लिया गया।

हमले में दो लोग घायल

पुलिस ने बताया कि चाकू गोदकर मारने की घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने तुरंत एक टीम भेजी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा कि पवन (45) को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अमन (21) की मौत हो गई है।

पुलिल अधिकारी ने बताया कि जांच से पता चला है कि यह हमला पहले की रंजिश के कारण किया गया था। अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए कई टीम गठित की गई हैं।

इनपुटः भाषा

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article