दिल्ली

दिल्ली में कार चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, सरगना समेत दो गिरफ्तार; चोरी के वाहन बरामद

दिल्ली में कार चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने सरगना समेत दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के चार वाहन भी बरामद किए गए हैं।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

दिल्ली में महंगी कार चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है और सरगना समेत दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि गिरोह का सरगना चोरी के वाहनों की आपूर्ति करने के बाद संदेह से बचने के लिए हवाई यात्रा करता था। पुलिस उपायुक्त (अपराध) भीष्म सिंह ने बताया कि अपराध शाखा के चोरी और झपटमारी रोधी प्रकोष्ठ (एआरएससी) ने ‘हाई फ्लाइंग गैंग’ के नाम से मशहूर गिरोह का भंडाफोड़ किया और चोरी के चार वाहन बरामद किए।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में सरगना हरेंद्र उर्फ हनी भी शामिल है। वे कई राज्यों में महंगी कारें चुराकर बेचता था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को यमुना विहार की ओर जाने वाली एक टोयोटा फॉर्च्यूनर कार के बारे में गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उस दौरान आरोपियों में से एक आस मोहम्मद (39) ने भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा करने के बाद उसे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अलवर तिराहा पर पकड़ लिया गया।

चोरी के कई कार बरामद

सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान मोहम्मद ने गिरोह के बारे में खुलासा किया और गाजियाबाद तथा दिल्ली से बरामद की गई मारुति ब्रेजा तथा मारुति बलेनो सहित अन्य चुराए गए वाहनों के स्थान के बारे में भी बताया। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि मोहम्मद ने हरेंदर को इस गिरोह का सरगना बताया। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद की गिरफ्तारी के बाद हरेंदर बचने के लिए छिपता फिर रहा था।

100 किमी तक पीछा कर किया गया गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि हरेंदर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया और बड़े पैमाने पर तलाश करने के बाद उसे गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के पास 100 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से चोरी की मारुति ब्रेजा कार बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि खजूरी खास का निवासी हरेंद्र डकैती, वाहन चोरी और धोखाधड़ी समेत 20 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

इनपुटः भाषा

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article