दिल्ली में फिर पकड़े गए 2 बांग्लादेशी नागरिक, दिल्ली पुलिस ने किया डिपोर्ट; एक्शन जारी

Delhi: दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने 2 बांग्लादेशियों को फिर से डिपोर्ट कर दिया है।

Delhi: दिल्ली पुलिस ने दो बांगलादेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया है। दोनों बांगलादेशी नागरिकों ने अपने वीजा की वैधता समाप्त होने के बाद अवैध रूप से भारत में रहने का कार्य किया था। भारत में अवैध रूप से रह रहे अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ सरकार और पुलिस प्रशासन का एक्शन जारी है। वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी दो बांगलादेशी नागरिक, साजल मिया और मोहम्मद अली पंजाबी बाग इलाके में रह रहे हैं। जांच में यह सामने आया कि दोनों नागरिक कामकाजी वीजा पर भारत आए थे, लेकिन अपने वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद वे अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। दोनों को गिरफ्तार किया गया और कानूनी प्रक्रिया के तहत एक को डिपोर्ट कर दिया गया, जबकि दूसरे को डिटेंशन सेंटर में भेज दिया गया है।

Delhi

दिल्ली पुलिस ने 2 बांगलादेशी नागरिकों को किया डिपोर्ट

दिल्ली पुलिस ने साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट से अबतक पकड़े 32 बांग्लादेशी नागरिक

इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने वसंत कुंज थाना इलाके से 2 और बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए बांग्लादेशियों के नाम मोहम्मद जसीम और जोयनेब अख्तर थे। दोनों बांग्लादेश के कालिदास गांव के रहने वाले हैं। दिल्ली पुलिस को साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट अबतक 32 बांग्लादेशियों को डिपोर्ट कर चुका है। बता दें, दिल्ली पुलिस की बांग्लादेश सेल भी अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को पकड़ने में जुटी हुई है। इससे पहले सेंट्रल दिल्ली पुलिस ने पिछले 6 दिनों में 9 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया था।

End of Feed