दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में चल रही तेज हवाओं के कारण यहां सुबह-शाम के साथ दिन में भी ठंडक का एहसास होने लगा है। देर रात में ठिठुरन महसूस की जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार, 6 मार्च को उत्तर-पश्चिमी दिशा से तेज ठंडी हवाएं चलने की संभावना जताई है। यहां हवाएं 14 से 18 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विभाग की मानें तो होली से पहले दिल्ली के मौसम में फिर बदलाव होगा। इस अवधि के दौरान तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम साफ बना हुआ है। लेकिन सुबह और शाम के दौरान ठंडक का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान क्रमशः 12-13 डिग्री रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान क्रमशः 27 और 29 डिग्री रह सकता है। वहीं अगर गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर जिले की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है। आज मौसम विभाग ने गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है, जिससे मौसम ठंडा बना रहेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
