दिल्ली

Republic Day Rehearsal: दिल्ली में गणतंत्र दिवस की रिहर्सल, घंटों तक जाम में फंसे रहे यात्री

दिल्ली में गणतंत्र दिवस की रिहर्सल के बीच कई सड़कों पर जाम दिखा। इस दौरान हजारों यात्री परेशान दिखे। बता दें कि ट्रैफिक को लेकर कई रास्ते बंद हैं और कई रूट डायवर्ट किए गए हैं-

Image

फाइल फोटो

Photo : PTI

Republic Day Rehearsal: गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के कारण मंगलवार को मध्य दिल्ली में भारी यातायात जाम रहा, जिससे सैकड़ों यात्री और वाहन सड़कों पर फंस गए। कर्तव्य पथ के पास भारी यातायात जाम की तस्वीर पोस्ट करते हुए एक यूजर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दिल्ली यातायात पुलिस से यातायात प्रबंधन के लिए कहना बेकार है? पूरी मध्य दिल्ली जाम में फंसी हुई है।’’

दिल्ली की सड़कों पर जाम

कुछ यूजर्स ने बताया कि वे काम के लिए देर से पहुंचे या दिल्ली की सड़कों पर जाम की वजह से काम पर नहीं जाना चाहते थे। दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में भी भारी यातायात जाम की खबर है। एक यात्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि वे एमबी रोड पर दो घंटे तक यातायात जाम में फंसे रहे।

गणतंत्र दिवस से पहले कड़ी सुरक्षा जांच

मेट्रो का विकल्प चुनने वाले कुछ यात्रियों ने गणतंत्र दिवस से पहले कड़ी सुरक्षा जांच के कारण स्टेशनों पर लंबी कतारों की शिकायत की।

एक यूजर ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें मेट्रो स्टेशन पर लंबी कतार दिख रही है। यूजर ने पोस्ट में लिखा, ‘‘दिल्ली मेट्रो कृपया हम काम के इतने व्यस्त समय में यह सब नहीं झेल सकते। हम भारी यातायात से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं। कॉरपोरेट जीवन जीने वालों के लिए यह बड़ा व्यस्त समय होता है। हम सभी जानते हैं कि 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) नजदीक है, लेकिन इस व्यस्त समय में हम ये सब नहीं झेल सकते।’’

चार दिन विशेष यातायात की व्यवस्था

दिल्ली पुलिस ने पहले एक यातायात परामर्श जारी किया था और कहा था कि कर्तव्यपथ पर परेड की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए चार दिन विशेष यातायात की व्यवस्था की गई है।

इनपुटः भाषा

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article