दिल्ली

दिल्ली में आज IND vs BAN का T20 मैच, इन रास्तों पर लगेगा लंबा जाम; पढ़ें Traffic Advisory

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले टी-20 मैच को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि कई रास्तों पर लंबा जाम लग सकता है, जिस वजह से लोगों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में आप ट्रैफिक एडवाइजरी देख कर ही घर से निकलें।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Delhi Traffic Advisory: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरा टी-20 मैच खेला जाना है। इस वजह से आज सड़कों पर लंबा जाम दिख सकता है। इसे लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। बता दें कि यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम सात बजे से शुरू होगा, लेकिन लोग पांच बजे से ही पहुंचने लगेंगे। ऐसे में सड़कों पर जाम की स्थिति बनेगी, क्योंकि आज वर्किंग डे भी है और शाम के वक्त सड़कों पर ज्यादा ट्रैफिक रहता है।

इन रास्तों पर लग सकता है जाम

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि शाम पांच बजे से लेकर सात बजे तक और रात 10 बजे से 12 बजे तक सड़क पर जाम की स्थिति तो बनेगी ही, साथ ही स्टेडियम के आस-पास के मेट्रो स्टेशनों पर भी भीड़ दिखेगी। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि शाम के दौरान पीक आवर्स रहेगा, तो राजघाट, दिल्ली गेट, आईटीओ, तिलक ब्रिज, आईपी फ्लाईओवर क्रॉसिंग के आस पास जाम लग सकता है। इसके अलावा बहादुरशाह जफर मार्ग, डीडीयू मार्ग, कोटला रोड, तिलक मार्ग, मथुरा रोड, सिकंदरा रोड, इंद्रप्रस्थ मार्ग, आसफ अली रोड, जवाहरलाल नेहरू मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग पर भी जाम लगने की संभावना है।

दर्शकों के लिए फ्री शटल की सुविधा

आपको बता दें कि स्टेडियम में पार्किंग की व्यवस्था काफी कम है, जिस वजह से पार्किंग के लिए स्टेडियम से बाहर भी व्यवस्था की गई है। बताया गया कि दर्शकों के लिए फ्री शटल सर्विस की सुविधा उपलब्ध रहेंगी, जहां से वे आसानी से स्टेडियम तक पहुंच सकते हैं। इसके साथ ही पैदल चलने वालों का भी ध्यान रखा गया है। पैदल चलने वाले लोगों के लिए फुटपाथ के किनारे बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही अवैध पार्किंग पर सख्त नजर रखी जाएगी।

मेट्रो स्टेशनों पर दिखेगी भीड़

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि दिल्ली गेट और आईटीओ मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ रहेगी। इस वजह से मेट्रो से सफर करने वालों को थोड़ी सी परेशानी हो सकती है, क्योंकि इन मेट्रो स्टेशनों पर आज ज्यादातर दर्शकों के आने की उम्मीद है। बता दें कि दर्शकों की सुविधा को देखते हुए दिल्ली मेट्रो अपनी टाइमिंग में थोड़ा बदलाव भी कर सकती है, क्योंकि ऐसा कई बार देखा गया है कि मैच के दौरान मेट्रो की टाइमिंग बढ़ा दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article