दिल्ली के इन टॉप इलाकों में अक्सर रहता है भीषण जाम, जानें क्या है इसकी वजह

हाल ही में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक सर्वे किया गया, जिसमें राजधानी के 62 इलाकों में ट्रैफिक की समस्या सबसे अधिक बताई गई। इसमें से टॉप 25 स्थान ऐसे हैं, जहां अक्सर लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है।

Delhi: दिल्ली के कई इलाके ऐसे हैं, जहां आप कभी भी चलें जाएं आपको जाम का सामना करना ही पड़ेगा। पीक ऑवर में यहां की स्थिति और खराब हो जाती है। वाहनों की लंबी कतार देखने को मिलती है। इस स्थित को सही से समझने के लिए जाम वाले इलाकों को चिन्हित किया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक सर्वेक्षण में राजधानी के 62 स्थानों को चिन्हित किया है, जहां अक्सर ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है।

Delhi Traffic Jam

दिल्ली के इन टॉप इलाकों में अक्सर रहता है भीषण जाम

रेलवे स्टेशनों और आईएसबीटी के पास सबसे अधिक जाम

जानकारी के अनुसार, इन 62 स्थानों में से कई इलाके रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और मेट्रो स्टेशन के नजदीक हैं। यहां वाहनों एवं पैदल यात्रियों का लगातार दबाव रहता है। इनमें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास भवभूति मार्ग और चेम्सफोर्ड रोड, आईएसबीटी कश्मीरी गेट और आनंद विहार रेलवे और बस टर्मिनल जोन शामिल हैं। यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा "इन इलाकों में न केवल निजी और सार्वजनिक वाहन बल्कि ऑटो-रिक्शा, टैक्सी और ई-रिक्शा भी पूरे दिन जगह के लिए धक्कम-धक्का करते नजर आते हैं।"

End of Feed