Delhi News: दिल्ली में भी अतुल सुभाष जैसा मामला, ससुराल की प्रताड़ना से तंग आया युवक, फांसी लगाकर घोंटा जिंदगी का गला

बेंगलुरु में एआई इंजीनियर अतुल सुभाष खुदकुशी मामले के बाद दिल्ली के मॉडल टाउन में भी एक युवक ने अपनी ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Delhi News: अभी अतुल सुभाष सुसाइड केस से लोग सही से उभर भी नहीं पाए थे कि दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक युवक ने सुसाइड कर लिया है। युवक ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर इतना बड़ा कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक का उसकी पत्नी से तलाक का केस चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक शव को जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करते हुए मृतक के फोन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Delhi News

दिल्ली में भी अतुल सुभाष जैसा मामला

अतुल सुभाष जैसी घटना दिल्ली में

बीते दिनों बेंगलुरु में एक एआई इंजीनियर अतुल सुभाष ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड करने से पहले अतुल ने एक वीडियो रिकॉर्ड की थी, जो आज भी सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में अतुल सुभाष ने आपबीती बताई थी, जिसके बाद से पुरुषों के अधिकारों को लेकर लोगों के मन में कई सवाल आने लगे। इस मामले से लोग अभी सही से उभर भी नहीं पाए थी कि दिल्ली के मॉडल टाउन में एक युवक ने पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान पुनीत खुराना के तौर पर हुई है। पुनीत ने मॉडल टाउन के कल्याण विहार में स्थित अपने घर फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

End of Feed