दिल्ली में बदल गया शपथ ग्रहण का समय, 20 फरवरी को शाम में नहीं, सुबह 11 बजे दिलाई जाएगी शपथ

Delhi Government Oath Taking new timing : दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण का समय बदल गया है। शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी की सुबह 11 बजे होगा। पहले यह कार्यक्रम 20 फरवरी को ही शाम 4.30 बजे होना था। शपथ ग्रहण की तारीख में नहीं बल्कि समय में बदलाव हुआ है।

Delhi Government Oath Taking new timing: दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण का समय बदल गया है। शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी की सुबह 11 बजे होगा। पहले यह कार्यक्रम 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शाम 4.30 बजे होना था। शपथ ग्रहण की तारीख में नहीं बल्कि समय में बदलाव हुआ है। रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। भाजपा की विधायक दल की बैठक 19 फरवरी को होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे का चुनाव होगा। सीएम पद की रेस में कई नाम दौड़ में हैं।

Ramlila Ground

दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा शपथ ग्रहण।

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम के शामिल होने की उम्मीद

इससे पहले सूत्रों ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को शाम साढ़े चार बजे होने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों की एक बैठक भी होगी। सूत्रों ने बताया कि बैठक के बाद सभी मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

End of Feed