Times Now Summit 2025: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं - मुगल, अफगान, तैमूर और पिछली सरकारों ने दिल्ली को लूटा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज यानी शुक्रवार 28 मार्च को टाइम्स नाउ समिट के दूसरे दिन मंच पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री चुने जाने की कहानी बतायी और साथ ही पिछली सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि मुगल, अफगान, तैमूर और पिछली सरकारों सभी ने दिल्ली को लूटा।

टाइम्स नाउ समिट के दूसरे दिन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ी ही बेबाकी से अपनी बातें रखीं। टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ बातचीत में उन्होंने अपने छात्र जीवन से मुख्यमंत्री बनने तक के सफर पर बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मुगल, अफगान, तैमूर और पिछली सरकार सभी ने दिल्ली को लूटा है।

Delhi CM Rekha Gupta Times now Summit.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

टाइम्स नाउ समिट 2025 के मंच पर सीएम रेखा गुप्ता से पूछा गया कि आपने बजट भाषण के दौरान बशीर बद्र का एक शेर कहा, 'दिल की बस्ती, पुरानी दिल्ली है... जो भी गुजरा है उसने लूटा है।' ये इल्जाम किस-किस पर? इस पर उन्होंने कहा, देखिए न, दिल्ली कितनी बार उजड़ी और कितनी बार बसी। हर बार आपको दिखाई देगा कि यहां तो जो रक्षक था, वही भक्षक बन गया। दिल्ली को लूटा ही, किसी ने दिया नहीं। मुगल, अफगान, तैमूर, पिछली सरकारें... हमेशा लूटकर अपना घर भरा।

End of Feed